रवि किशन ने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस बन पहली क्लास ली:DDU के स्टूडेंट्स से बोले- हमरे क्लास में बदमाशी ना चली
गोरखपुर के सांसद और एक्टर रवि किशन ने शनिवार को DDU में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के तौर पर ज्वाइन किया। ललित कला विभाग के नादायन हॉल में सुबह 11 बजे से उन्होंने पहली क्लास लिया। इस दौरान स्टूडेंट्स का परिचय जाना। उन्होंने भोजपुरी में कहा कि हमरे क्लास में बदमाशी ना चली, बत्तमीजी ना चली, क्लास में डिसिप्लिन चाही। उन्होंने आगे कहा कि हमेशा पेन और पेपर लेकर बैठना है। मेरी क्लास में फुल अटेंडेंस चाहिए। एक भी बच्चा नहीं आएगा तो ये मुझे पसंद नहीं आएगा। मैं जो भी बोलूंगा पॉइंटर बनाकर उसे नोट करना है। ताकि अगली बार मुझे भी याद दिला सकें। उन्होंने बताया कि अपने क्लास के बच्चों को वे फिजिकल एक्सरसाइज देंगे, संगीत में जरुरी जानकारी देंगे, पेंटिंग के बताएंगे, अलग- अलग तरह के टास्क देंगे। रवि किशन बोले- मेरी क्लासेज अद्भुत होंगी ये वचन देता हूं। कड़क हूं, कड़क सिखाऊंगा। अगर कुछ बनना है तो मेरी क्लास में आओ। ऐसा तरास दूंगा कि पूरे भारत में कोई ऐसे तरास नहीं पाएगा। जिंदगी के सभी रस जो सभी स्ट्रगल है मैं आपमें झोंक दूंगा। क्लास के दौरान कुछ स्टूडेंट्स ने रवि किशन से कुछ सवाल भी पूछें। जिसका उत्तर उन्होंने दिया। एक स्टूडेंट ने पूछा कि राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री में किस तरह का चैलेंज फेस करना पड़ा। जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही फिल्ड चुनौतियों से भरा है। लेकिन मैंने कभी हार नहीं माना। एक्टर मैं अपने और परिवार के लिए बना और राजनीति लोगों की सेवा करने के लिए ज्वाइन किया।