सहारनपुर से औवेसी भरेंगे हुंकार...2027 का करेंगे शंखनाद:मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जनसभा, मुस्लिम मुद्दों के सहारे जनाधार बढ़ाने की कोशिश

सहारनपुर में एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी शनिवार शाम करीब 6 बजे चिलकाना बस अड्डे के पास 62 फुट रोड स्थित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी इसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के अभियान की शुरुआत के रूप में देख रही है। जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभा स्थल पर मंच निर्माण, झंडे-बैनर लगाने और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। पश्चिमी यूपी के पार्टी अध्यक्ष मेहताब चौहान ने बताया कि जनसभा में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि AIMIM भाजपा को रोकने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। यदि सम्मानजनक भागीदारी नहीं मिलती है तो पार्टी उत्तर प्रदेश की करीब 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है। राजनीतिक रूप से ये जनसभा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि ओवैसी अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को निशाने पर ले सकते हैं। पार्टी पहले ही उन पर परिवारवाद और मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी आवाज नहीं उठाने के आरोप लगा चुकी है। इसके साथ ही ओवैसी शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा, राजनीतिक भागीदारी और संवैधानिक अधिकारों जैसे मुद्दों को उठाकर मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश कर सकते हैं। AIMIM इस जनसभा के जरिए पश्चिमी यूपी, खासकर सहारनपुर मंडल में संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले खुद को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

Jul 18, 2026 - 13:53
 0  7

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow