UP बना स्टार्टअप हब, 107 स्टार्टअप्स और 21 इंक्यूबेटर्स को सरकार का संबल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्टार्टअप पॉलिसी के तहत राज्य के 107 उभरते स्टार्टअप्स और 21 इंक्यूबेटर्स को सरकारी प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता से जोड़ा गया है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अपने नए विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए बेहतर अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। इससे नए उद्यमों को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 9 इंक्यूबेटर्स को वित्तीय सहायता स्टार्टअप नीति के तहत पहले से संचालित 9 प्रमुख इंक्यूबेटर्स को वित्तीय लाभ, प्रशासनिक सुविधाएं और बुनियादी ढांचे के विस्तार में सहयोग दिया जा रहा है। ये इंक्यूबेटर्स शुरुआती स्तर के उद्यमियों को मेंटरशिप, तकनीकी संसाधन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 12 नए इंक्यूबेटर्स को मिली मान्यता प्रदेश के स्टार्टअप नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 12 नए इंक्यूबेटर्स को आधिकारिक मान्यता भी दी गई है। इनके जुड़ने से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के युवाओं को अपने नजदीकी शहरों में ही मार्गदर्शन, तकनीकी सुविधाएं और स्टार्टअप से जुड़ी सहायता मिल सकेगी। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को एक मजबूत औद्योगिक केंद्र के साथ-साथ स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। इस पहल से युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय नए रोजगार पैदा करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
What's Your Reaction?