719 घरों तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल:चित्रकूट में जल महोत्सव में ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

चित्रकूट जिले के मानिकपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बराहमाफी में शनिवार को जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जल संरक्षण और हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल बचाने, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जल वंदना से हुई, जिसके बाद जल पदयात्रा निकालकर पानी की प्रत्येक बूंद के महत्व का संदेश दिया गया। गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया और जल स्रोतों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। जागरूकता बैठक में लोगों को वर्षा जल संचयन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग और जल स्रोतों के संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर "मेरा गांव – जल सुरक्षित भविष्य" विषय पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन भी हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने जल संरक्षण को प्राथमिकता बनाने और जल की बर्बादी रोकने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत बराहमाफी के बराहमाफी गांव में 549 और चूल्ही गांव में 170 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल मिल रहा है। कुल 719 परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने से ग्रामीणों की हैंडपंप और अन्य पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भरता कम हुई है। इससे महिलाओं और बच्चों का समय बच रहा है, साथ ही जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिल रही है। कार्यक्रम में जल निगम (ग्रामीण) के जूनियर इंजीनियर विजय शंकर यादव, जीवीपीआर फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर एस. मौर्य, यूनॉप्स के डिस्ट्रिक्ट हेड विद्यासागर गुप्ता सहित विभागीय अधिकारियों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण और पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। अंत में, सभी ग्रामीणों ने जल बचाने और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।

Jul 18, 2026 - 13:53
 0  1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow