शामली में समाधान दिवस में अधिकारी अनुपस्थित:सीएम योगी के निर्देशों के बाद भी फरियादी परेशान, जताई नाराजगी
शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैराना दौरे के अगले दिन शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर किसानों और फरियादियों ने नाराजगी व्यक्त की। सुबह 11 बजे तक तहसील परिसर में केवल तहसीलदार ही मौजूद थीं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। लगभग 11:10 बजे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विजेंद्र शुक्ला तहसील पहुंचे। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक सदर एसडीएम सहित कई विभागों के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। अधिकारियों के इंतजार में फरियादियों को लंबे समय तक बैठना पड़ा। मौके पर मौजूद किसानों और क्षेत्रवासियों ने बताया कि शुक्रवार को कैराना में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि पिछली सरकारों में अधिकारी देर से कार्यालय पहुंचते थे, जबकि वर्तमान सरकार में समयबद्ध कार्य संस्कृति पर जोर दिया गया है।
मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के ठीक अगले दिन सदर तहसील में समाधान दिवस के दौरान कई अधिकारियों के निर्धारित समय तक उपस्थित न होने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। किसानों का कहना था कि यदि समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ही अधिकारी समय पर नहीं पहुंचेंगे, तो आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कैसे संभव होगा। ग्रामीणों और किसानों ने मांग की कि संपूर्ण समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहें। इससे जनता की शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।