अक्षरा मीणा ने तीसरे प्रयास में की नीट क्रैक:बाेली- मेहनत से मंजिल हुई आसान; ईवा और तनीष का भी सिलेक्शन

दौसा जिले के कालाखो गांव स्थित बालकिशन का बास निवासी अक्षरा मीणा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल की है। अक्षरा ने अपने तीसरे प्रयास में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में 269वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अक्षरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मेवाराम मीणा, माता ज्योति मीणा और अपनी निरंतर कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति पूरी एकाग्रता और समर्पण के साथ तैयारी की जाए तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। ईवा खंडेलवाल को मिली सफलता दौसा निवासी ईवा खंडेलवाल ने NEET UG परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 599वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4251वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। ईवा के पिता सुनील खंडेलवाल कुंडल तहसील कार्यालय में ऑफिस कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं। ईवा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, सहयोग तथा अपनी निरंतर कड़ी मेहनत को दिया। ईवा की इस उपलब्धि पर समाज के लोगों ने खुशी जताई। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने ईवा का सम्मान किया। भांडारेज के तनीष कुमार सैनी को सफलता जिले के भांडारेज कस्बे की नींबू वाली ढाणी निवासी तनीष कुमार सैनी ने नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण की है। तनीष ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7677 तथा ओबीसी वर्ग में 3325वीं रैंक हासिल की है। तनीष के पिता रामावतार सैनी जोधपुर विद्युत बोर्ड में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। तनीष की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

Jul 18, 2026 - 13:51
 0  2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow