आगरा में व्यापारियों की बैठक, पुलिस गश्त की मांग:बाजार में साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने पर भी चर्चा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार सुबह अकोला के जगनेर रोड स्थित कस्बा अकोला में व्यापारियों की समस्याओं पर एक बैठक आयोजित की। यह बैठक जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा और अकोला इकाई के अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में थाना कागारोल प्रभारी अंकुर राठी अपनी पुलिस टीम के साथ और ग्राम पंचायत अकोला के प्रधान प्रतिनिधि डॉ. गंभीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक के दौरान व्यापारियों ने कस्बे में नियमित पुलिस गश्त, बाजार की साफ-सफाई, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बंदरों के आतंक से निजात दिलाने और अतिक्रमण हटाने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं। थाना प्रभारी अंकुर राठी ने व्यापारियों से दुकानों के बाहर सामान न रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से अतिक्रमण की समस्या का समाधान संभव है। राठी ने नियमित पुलिस गश्त का भी आश्वासन दिया। प्रधान प्रतिनिधि डॉ. गंभीर सिंह ने बाजार में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने, दुकानों पर डस्टबिन रखने और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया। उन्होंने बंदरों की समस्या के समाधान के लिए भी शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि एवं व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की सभी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी के हितों से समझौता नहीं होगा। बैठक में राजपाल सिंघल, मनीराम वैश्य, ब्रजेंद्र वर्मा, किशनलाल सिंघल, प्रवेश साहू, गर्वित सिंघल, वीरेंद्र कांत, कमलेश चौधरी, पवन कुमार, मोहित अग्रवाल, सतीश कुमार, पुष्पा शर्मा सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Jul 18, 2026 - 13:53
 0  2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow