नेशनल हाईवे पर कार ने ऑटो को टक्कर मारी:ऑटो पलटने से चालक सहित 6 लोग घायल, लोहिया अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह साढ़े दस बजे एक सड़क हादसे में ऑटो चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। यह घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। शाहजहांपुर के अल्लाहगंज से यात्रियों को लेकर एक ऑटो फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहा था। जब ऑटो राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़िया के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कमालगंज थाना क्षेत्र के बसाईकपुर निवासी सुरजीत (डीसीएम चालक, हुल्लापुर से पांचाल घाट आ रहे थे), महमदपुर निवासी 28 वर्षीय बृजेश (जमापुर मोबाइल ठीक कराने आ रहे थे), इसी गांव के 60 वर्षीय राम बहादुर (पांचाल घाट सामान खरीदने आ रहे थे), महमदपुर गढ़िया निवासी राजेश (नेकपुर 84 स्थित बुआ के घर जा रहे थे) और टीला मसेनी निवासी शिवानी (भाभी को हुल्लापुर छोड़कर वापस आ रही थीं) शामिल हैं। ऑटो चालक राजेपुर थाना क्षेत्र के सीडरपुर निवासी 28 वर्षीय अनुज भी घायल हुए हैं। बताया गया कि टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। सभी घायलों का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। इमरजेंसी में अफरा तफरी का रहा माहौल एक साथ बड़ी संख्या में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में घायल जा पहुंचे। इससे इमरजेंसी में अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट ने व्यवस्था को संभाल। कहीं घायलों का तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और वार्ड में शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू हुई। मामले में सीओ अमृतपुर आलोक कुमार सिंह ने बताया हाईवे पर कार और ऑटो की टक्कर हुई थी। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिए है। मामले की जांच की जा रही है।

Jul 18, 2026 - 13:53
 0  2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow