मेरठ कलेक्ट्रेट बवाल: फरार ऋतिक जाटव का वीडियो वायरल:पुलिस हुई सतर्क, सोशल मीडिया एक्टिविटी की जांच जारी

मेरठ कलेक्ट्रेट बवाल मामले में फरार चल रहे आरोपी ऋतिक जाटव उर्फ डिग्गी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस जिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, उसी के नाम से शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो और अखबारों की कटिंग साझा की गई हैं। बवाल प्रकरण में नामजद ऋतिक जाटव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल गया, जिसे ऋतिक से जोड़कर साझा किया जा रहा है। वीडियो के साथ-साथ उसके नाम से समाचार पत्रों की कटिंग भी पोस्ट की गई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इसकी प्रामाणिकता और स्रोत का पता लगाने में जुट गई है। जांच की जा रही है कि यह वीडियो कब और किस स्थान पर रिकॉर्ड किया गया था, तथा इसे किस सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो हाल का है या पुराना। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल सामग्री की तकनीकी जांच कराई जा रही है। सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी गहन पड़ताल की जा रही है, ताकि पोस्ट करने वाले व्यक्ति और उसके स्रोत का पता लगाया जा सके। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने कहा कि वायरल वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट बवाल मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है।

Jul 18, 2026 - 13:53
 0  1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow