रिहायशी इलाके में निकला 10 फीट लंबा अजगर:सड़क किनारे खड़ी कार के पीछे छिपा था, वजन करीब 30 से 40 किलो था

कोटा शहर में एक बार फिर आबादी इलाके में 10 फीट लंबा अजगर देखा गया। अजगर सड़क किनारे खड़ी एक कार के पास छिपा था। उसका वजन करीब 30 से 40 किलो था। रात के अंधेरे में लोगों को कार के पास हलचल नजर आई। जब रोशनी डालकर देखा तो भारी-भरकम अजगर देखकर लोग डर गए। अजगर चंबल गार्डन रोड स्थित आधारशिला के सामने शुक्रवार रात को देखा गया। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने अजगर का रेस्क्यू किया। कार के पास छिपे मगरमच्छ की PHOTOS बारिश में अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाके में आते स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि यह अजगर संभवतः आस-पास के प्राकृतिक क्षेत्र या बिल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा था। अजगर कार के पीछे छिपकर बैठा हुआ था और उसके पास कोई जानवर आने पर वह तुरंत हमला करने की मुद्रा में आ जाता था। गोविंद शर्मा के अनुसार- चंबल गार्डन और आस-पास के क्षेत्रों में पहले भी कई अजगर निकल चुके हैं, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में सांप, अजगर और अन्य वन्यजीव अपने बिलों से बाहर निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। हालांकि उस समय ज्यादा आवाजाही नहीं थी, लेकिन शाम के समय इस इलाके में बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में आते-जाते हैं। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया तथा वन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई। वन्यजीव विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सांप या अजगर दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से संपर्क करें।

Jul 18, 2026 - 13:51
 0  0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow