उन्नाव की पोनी रोड पर अतिक्रमण हटाना शुरू:सड़क चौड़ीकरण के लिए भारी पुलिस बल तैनात, काम तेज
उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र की पोनी रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार को शुरू हुई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से सड़क की जद में आ रहे मकानों और अन्य निर्माणों को हटाया गया। यह कार्रवाई शुक्रवार को स्थानीय लोगों के विरोध के कारण रोकनी पड़ी थी। हालांकि, शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने अभियान को आगे बढ़ाया। पोनी रोड के चौड़ीकरण को लेकर बीते रविवार को हुई बैठक में नौ मीटर के बजाय आठ मीटर चौड़ी सड़क बनाने पर सहमति बनी थी। इसी निर्णय के अनुपालन में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर नवीन मंत्रा जेसीबी मशीन और अन्य कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पीडब्ल्यूडी के जेई नवीन मंत्रा ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। इसके बाद कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। प्रशासन ने शनिवार को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ अभियान चलाने की तैयारी की। सुबह करीब 11 बजे पीडब्ल्यूडी की टीम बुलडोजर और अन्य संसाधनों के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस की निगरानी में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या का समाधान करना है। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। प्रशासन ने कहा है कि यह परियोजना जनहित से जुड़ी है और इसे निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा कराया जाएगा।
वहीं, स्थानीय लोगों से भी शांति बनाए रखने और प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की गई है। अधिकारियों के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर आगामी दिनों में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा।