चांदपुर में तेंदुए ने जर्मन शेफर्ड को बनाया निवाला:घर के आंगन से उठाकर ले गया, खेत में मिला अधखाया शव

बिजनौर में चांदपुर रेंज के गांव रुस्तमपुर चक में तेंदुए के हमले की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। किसान शूरवीर सिंह सिरोही का पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता शनिवार सुबह चारे के खेत में मृत मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद किसान ने आशंका जताई कि तेंदुआ उसे घर के आंगन से उठाकर जंगल की ओर ले गया और शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। किसान शूरवीर सिंह ने बताया कि उनका घर जंगल के समीप है और जर्मन शेफर्ड नस्ल की मादा कुत्ता हमेशा घर के आंगन में रहती थी। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह अचानक लापता हो गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह किसान जब चारे के खेत में पहुंचे तो वहां कुत्ते का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग घटना के बाद किसान ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के करीब तेंदुए की मौजूदगी लोगों और पालतू पशुओं के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। रेंजर बोले- टीम भेजकर कराई जा रही जांच चांदपुर रेंज के वन रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि किसान की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Jul 18, 2026 - 13:53
 0  1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow