मंत्री बेढम बोले- बच्चों से सेप्टिक टैंक साफ करवाना शर्मनाक:बच्चे पढ़ने आते हैं, ऐसे काम करवाना गलत; 1 बच्ची की हुई थी मौत

डीग जिले गोपालगढ़ स्थित मीलखेड़ा मदरसा में सेप्टिक टैंक साफ करते समय एक दीवार ढह गई। मलबे में गिरने 1 बच्ची की मौत हो गई वहीं 12 लड़कियां घायल हो गई। घटना को लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा- यह बहुत शर्मनाक घटना है। मदरसे में पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों से इस तरह के काम करवाए जाते हैं। जो भी इस हादसे के पीछे है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कल डीग जिले के मीलखेड़ा मदरसा में सेप्टिक टैंक हादसा हुआ। सूचना पर तुरंत पुलिस के अधिकारी पहुंचे थे। जिसके बाद स्थिति को संभाला। ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालकों को विचार करना चाहिए कि बच्चों से ऐसी जगह काम करवाना चाहिए। जिसने भी बच्चों को ऐसे काम पर लगाया वह बहुत शर्मनाक घटना है। बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। पढ़ाई के लिए आने वालों बच्चों से इस तरह के काम करवाना बहुत गलत है। जिला कलेक्टर पूरे मामले पर निगरानी रखे हैं। बच्चों से ऐसे काम करवाना शर्मनाक जवाहर सिंह बेढम ने कहा कल रात ही पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हमारी प्राथमिकता है कि बच्चे सुरक्षित रहें। सरकार इस घटना को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस तरह से बच्चों से काम करवाना शर्मनाक है। हरियाणा की रहने वाली एक लड़की की हुई मौत दरसल गोपालगढ़ स्थित मीलखेड़ा मदरसा में कल एक दर्दनाक हादसा हुआ। मदरसा प्रशासन द्बारा करीब 13 लड़कियों से सेप्टिक टैंक साफ़ करवाया जा रहा था। लड़कियां टैंक में उतरकर मलबा निकाल रहीं थी। इस दौरान टैंक की दीवार गिर गई। घटना में रोहिन निवासी फिरोजपुर हरियाणा की मौत हो गई और, 12 लड़कियां घायल हो गई। 10 दिन पहले भी करवाया सीवर टैंक साफ सभी घायल लड़कियों को इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया था। सेप्टिक टैंक के अंदर 30 फुट लंबा, 8 फुट चौड़ा और 10 फुट गहरी दीवार बनी हुई थी। सीवर को 10 दिन पहले साफ़ करवाया गया था लेकिन, सीवर टैंक में कुछ मलबा जमा था। इसलिये मदरसा प्रशासन लड़कियों से जमा हुआ मलबा साफ़ करवा रहा था। 4 लोगों के खिलाफ हुई FIR घटना के बाद मदरसा प्रशासन मोहम्मद अरशद, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद असजद और रिजवाना के नाम FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच जुट गई है। एसपी शरण कांबले का कहना है कि घटना के पीछे जो भी मदरसा के लोग हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jul 18, 2026 - 13:51
 0  0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow